डॉ.अंबेडकर ने मजदूर वर्ग और महिलाओं के अधिकार का समर्थन किया : प्रभुनारायण यादव

b01630c3e530
अंबेडकर जयंती विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया 

चंदौली,
सकलडीहा। क्षेत्र के ताराजीवनपुर चौराहे पर डॉक्टर अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में  अंबेडकर स्थल प्रांगण में संविधान रचयिता की जयंती विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती स्मृति दिवस, समानता दिवस,उत्सव दिवस भीम जयंती के तौर पर मनाया जाता है। 



उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता ,शिल्पकार और जनक कहे जाने वाले इन महान पुरुष का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में दलित परिवार में हुआ था। इन्होंने पूरा जीवन दलित, शोषित, पिछड़ों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। इन्होंने मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकार का समर्थन किया। दलितों के मसीहा आंबेडकर महान चिंतक ,समाज सुधारक, न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे कानून के महान विद्वान होने के चलते इन्हें देश का पहला कानून मंत्री बनाया गया । रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की परिकल्पना भी इनके सोच का नतीजा है।



इस मौके पर मुख्य रूप से रामजनम बागी एड,अरुण एडवोकेट,संकठा प्रधान,अरविंद पंकज,सियाराम गौतम,विनोद त्यागी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed