वेटरन्स एसोसिएशन के मंडल प्रवक्ता बने मणि देव चतुर्वेदी

पूर्व और सेवारत सैनिको के लिए करता है काम, मूलभूत सुविधाओं से हैं वंचित, किसान का बेटा सरहद पे जूझ रहा है और उसका पिता खेत खलिहान- मणिदेव
चंदौली। वेटरन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी ‘फौजी’ को वाराणसी मंडल प्रभारी के कार्यभार के साथ साथ मंडल प्रवक्ता नियुक्त किया. साथ ही राजेश्वर यादव ‘राजवंत’ को प्रदेश अध्यक्ष, नसीम अहमद को राष्ट्रीय सचिव एवम कैप्टन विजय नारायण यादव को पुनः जिलाध्यक्ष चन्दौली की जिम्मेदारी दी है.
वेटरन्स एसोसिएशन जो कि पूर्व सैनिकों का एक मजबूत और प्रभावशाली संगठन है. जो कि पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिको और उनके परिवारों के लिए काम करता है. ऐसे में कुछ जिम्मेदारियां पूर्व सैनिकों को दिया गया है ताकि बेहतर सामंजस्य के साथ पूर्व सैनिकों और कार्यरत सैनिको और उनके परिवारों के लिए बेहतर काम कर सकें
इस परिप्रेक्ष्य में वाराणसी मण्डल को तरजीह दी गयी है. इन मंडलों में लाखों सैनिक परिवार रहते है. इन नियुक्तियों से वाराणसी मंडल के साथ लगे अन्य मंडलों क्रमशः विंध्य, आजमगढ़, प्रयागराज आदि को भी मजबूती मिलेगी. साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई संदेश भी प्रेषित किया है.
नव नियुक्त मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि जवान कौन, किसान का ही तो बेटा जवान है. आज किसान का बेटा सरहद पे जूझ रहा है और उसका पिता खेत खलिहान में. अगर दोनों में कोई भी एक दुखी रहेगा तो किसान और जवान अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं कर पाएंगे.
अभी भी जवान और किसान मूलभूत सुविधावों से वंचित है. साल में जवानों को सिर्फ तीन महीने की छुट्टी मिलती है. ज्यादा समय जवान अपने गांव घर से दूर रहता है. ऐस समय मे उनके परिवार में तमाम समस्याएं रहती है. इस परिप्रेक्ष्य में वेटरन्स एसोसिएशन कार्यरत सैनिको और उनके परिवारों के साथ साथ पूर्व सैनिकों के साथ पूरी शिद्दत से खड़ा है.
साथ ही संगठन किसानों मजदूरों शोषितो वंचितों के दुख सुख में भी खड़ा रहेगा. जवानों ने अपनी पूरी जवानी देश के लिए झोंक दिया. अगर चेन की एक कड़ी भी कमजोर है तो पूरी चेन ही कमजोर होगी. इसलिए जवानों के साथ सिविल नागरिकों के लिए भी संगठन काम करेगा.
क्योंकि एक जवान के लिए देश प्रथम होता है. इन मिली जिम्मेदारियों को पूरे वाराणसी मण्डल क्रमशः वाराणसी जौनपुर गाजीपुर और चन्दौली में पूरे शिद्दत से कार्य होगा. वेटरन्स एसोसियेशन चौबीसों घण्टे काम करने के तरजीह पर कार्य करेगा. आने वाले रविवार को जिला मुख्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित होगा.
इन नियुक्तियों पर जिले के पूर्व सैनिकों के साथ साथ सिविल नागरिकों में भी खुशी की लहर ब्याप्त है. जिलाध्यक्ष कैप्टन विजय नारायण यादव ने जिले के नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया।