सावधान अपराध करने वाले लोगों, चंदौली पुलिस अब सख्ती से कसने लगी नकेल

ea1d8df6e78e
चोरी व जहरखुरानी करने वाले अभियुक्तों पर लगाई गैंगस्टर 

संगठित गिरोह के जरिए भय बनाकर करते थे आर्थिक व दुनियाबी लाभ 

चंदौली। पुलिस ने अपराध व तस्करी में लिप्त चार अपराधियों की सख्ती से नकेल कसते हुए गैंगस्टर एक्ट मे कार्यवाई किया है. जिससे अपराधियों में खलबली मच गई है. ये अवैध हथियार के जरिए भय बनाकर चोरी और जहरखुरानी जैसी अपराध कारीत करते थे. इनका एक सक्रीय संगठीत गिरोह है.

जनपद की थाना नौगढ़ की पुलिस ने चोरी व जहरखुरानी करने वाले सुनील कुमार पुत्र निगम चन्द्र व सत्येन्द्र प्रताप सिंह पुत्र जगदीश नारायण व कमलेश कुमारी पत्नी सुनील कुमार निवासीगण ग्राम भौनी क पुरवा थाना अजीतमल जनपद- औरेया व माया देवी पत्नी श्रवण कुमार नि0 ग्राम कस्बा उरई थाना उरई कोतवाली जनपद- जालौन के विरुद्ध शनिवार को मु0अ0स0 103/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की.

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांघे ने बताया कि जनपद के थाना नौगढ़ पुलिस द्वारा चार अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *