चोरों ने विद्यालय को बनाया निशाना, ताला तोड़ सिलेंडर व चूल्हा किया चोरी

चंदौली, धीना।कंदवा थाना क्षेत्र के पोखरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय ताला तोड़कर रसोईघर से सिलेंडर,चूल्हा पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. शुक्रवार की सुबह विद्यालय पर प्रधानाध्यापक मुहम्मद वकील पहुंचे तो रसोईघर का टूटा ताला देखकर सन्न रह गए. उन्होंने चोरी की घटना का लिखित तहरीर बीईओ बरहनी व कंदवा थाने को देकर चोरी का खुलासा करने की मांग किया.
कंदवा थाना क्षेत्र अंर्तगत पोखरा गांव स्थित विद्यालय का ताला तोड़कर रसोईया घर में रखे दो गैस सिलेंडर रेगुलेटर पाइप, थाली दो चूल्हा आदि सामान की चोरी पर प्रधानाध्यापक के तहरीर के पर पुलिस मामले की जॉच मे जुट गई है.वहीं जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ डा0 जयकुमार सिंह ने प्रशासन से विद्यालय में हुए चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने का मांग किया है।