नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गया जेल

28f7d1b41bf6
चंदौली। जनपद के थाना सैयदराजा अंतर्गत नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया. वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभिय़ोग पंजीकृत कर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वांछित को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.



दर असल बीते 10 फरवरी 2024 को वादी रूपनारायण यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी ग्राम गोरखपुर माफी थाना मिर्जापुर द्वारा थाना सैयदराजा पर तहरीर दी गई कि हम दोनों के पुत्र को आईडी इंडियन नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर शुभम यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव निवासी ग्राम काजीपुर थाना सैयदराजा उम्र करीब 21 वर्ष द्वारा 3.50 लाख रुपए फर्जी तरीके से लिया गया है.

 जिसपर पुलिस मु.अ.सं. 18/2024 धारा 406/ 420/ 467 /468/ 471 504 /120बी भादवि दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु दबिश दे रही थी. जिसके क्रम में गुरुवार की रात्रि 9:45 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर अन्य आवश्यक करवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया.जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

पुलिस से पूछताछ में अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि मैं और मेरे सहयोगी दोनो मिलकर इंडियन नेवी की फर्जी कूट रचित आईडी बनाया है. मोनू यादव के माध्यम से उसके रिश्तेदार रूपनारायण यादव पुत्र शोभ नाथ यादव निवासी ग्राम गोरखपुर माफी थाना मिर्जापुर से उसके लड़के को इंडियन नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.50 लाख रुपए लिया था.जिसमें से अपने सहयोगी को भी पैसा दिया था  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *