डीएम ने की कार्यदायी संस्था के साथ बैठक

0f1531db275a

निर्माणाधीन भवनों के कार्य मे तेजी लाने का दिया निर्देश


 पुलिस लाइन भवनों एवं जिला अस्पताल का हो रहा निर्माण

 
 चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में निर्माणाधीन राजकीय अस्पताल परिसर एवं पुलिस लाइन में आवासीय/अनावासीय भवनों हेतु गठित तकनीकी प्रकोष्ठ समिति की समीक्षा बैठक अनुश्रवण कक्ष में आयोजित हुई.

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन राजकीय अस्पताल परिसर के कार्यों की समीक्षा कर संबंधित कार्यदाई संस्था एवं तकनीकी टीम को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीपीआर के तय मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाय. नियमानुसार समय-समय पर टेक्निकल टीम द्वारा गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट से भी अवगत कराया जाए। कार्य में तेजी लाए जाने हेतु संबंधित कार्यकारी संस्था को निर्देश दिया.
 कहां कि मैन पावर अधिक लगाकर निर्माण कार्य को कराया जा जिससे कि समय से निर्माण कार्य पूर्ण हो सके. जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन राजकीय अस्पताल परिसर के निर्माणाधीन कार्यों को तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए. बैठक दौरान अस्पताल में विद्युतीकरण का कार्य अभी तक पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुवे अधि अभि विद्युत निर्माण को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया.
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में आवासीय/अनावासीय भवन निर्माण के कार्यदाई संस्था के साथ बैठक कर कार्यों की जानकारी कार्यदायी संस्था से ली जिसमें प्रगति संतोषजनक नहीं रही. खराब प्रगति प्राप्त होने पर उन्होंने दो शिफ्ट में मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुवे प्रगति में सुधार लाने हेतु तथा निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया. 
उन्होंने ने कहा कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये. जो निर्माण कार्य कराया जा रहा है उसे डीपीआर के तय मानक के अनुसार कराया जाय. नियमानुसार उसकी समय-समय पर टेक्निकल टीम द्वारा गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट से भी अवगत कराया जाए.
बैठक के दौरान संबंधित अधिकारी/ कार्यदाई संस्था एवं तकनीकी प्रकोष्ठ समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *