वृद्धाश्रम के संवासियों को कराया गया तीर्थ स्नान

8875cae7aeb8
जीवन के अंतिम क्षणों में महाकुंभ स्नान कर योगी सरकार की सराहना किए

चंदौली। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि निदेशक, समाज कल्याण उ०प्र० लखनऊ द्वारा पत्र जारी कर निर्देशित किया गया था कि जनपद में वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध संवासियों को प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में तीर्थाटन कराने के निर्देश दिये गये थे. 

जिसके अनुपालन में 20 फरवरी को जनपद चन्दौली में संचालित वृद्धाश्रम में निवासरत 25 वृद्ध संवासियों को वाहन की व्यवस्था कर प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में तीर्थाटन कराने हेतु ले जाया गया तथा सभी संवासियों को महाकुम्भ में स्नान कराते हुए सकुशल वृद्धाश्रम चन्दौली में वापस लाया गया.
तीर्थाटन के उपरान्त सभी संवासियों द्वारा निदेशक, समाज कल्याण उ०प्र० लखनऊ, समाज कल्याण विभाग चन्दौली, मा० मंत्री समाज कल्याण विभाग को सहृदय आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *