जमीनी विवाद में जमकर चटकी लाठियां

महिला समेत आधा दर्जन घायल, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
चंदौली, खबर यूपी के जनपद चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के रैपुरा गांव से है जहां में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह चचेरे भाइयों में जमकर लाठियां चटकी. मारपीट में महिला सहित कुल 6 लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी होने पर सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों का इलाज कराया. वहीं प्राप्त तहरीर पर आगे की कार्रवाई में जुट गई.
रैपुरा गांव निवासी रणजीत राम का चचेरा भाइयों से जमीन को बटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी। लेकिन वह लोग हिस्से की जमीन नही दे रहे थे। सुबह एक बार फिर इसी को लेकर बात होने लगी। तभी उनलोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष के 35 वर्षीय रणजीत राम,28 वर्षीय अमरजीत राम ,36 वर्षीय कमलजीत,30 वर्षीय सर्वजीत और 28 वर्षीय सुमन पत्नी कमलजीत व 35 वर्षीय चंद्रकला पत्नी सर्वजीत घायल हो गए.
इसमे किसी का सिर फटा तो किसी के हाथ में चोटें आई हैं. मारपीट की शोर से चारो ओर चीख पुकार मच गई. आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दिया. मौके पर पहुची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुचाई और आगे की कार्यवाही में जुट गई है. कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि मारपीट हुई है. मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।