बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने संचालक से लूटे चार लाख

58783bcfbd00
पौनी यूबीआई बैंक से पैसा निकालकर जा रहा था संचालक

चंदौली, जनपद के सकलडीहा कोतवाली अंर्तगत नईबाजार चौकी क्षेत्र के पौनी नागनपुर मार्ग पर शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार अज्ञात तीन बदमाशों ने मिनी बैंक शाखा संचालक से चार लाख रूपये लूटकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस बैंक शाखा संचालक से पूछताथ में जुट गयी है। वहीं लूट की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया। 


फोटो : लूट की घटना के बाद जुटी भीड़ 

फुल्ली गांव निवासी रामजनम प्रजापति का पुत्र सुनील प्रजापति तुलसी आश्रम कस्बा में यूनियन बैंक का मिनी शाखा संचालन करता है। शनिवार को करीब साढ़े चार बजे वह पौनी यूनियन बैंक से चार लाख रूपया निकालकर तुलसी आश्रम के लिए चला। जैसे ही वह सकलडीहा कोतवाली के नागनपुर पौनी नहर के पास पहुंचा। 


तभी तीन नकाबपोश बदमाशो ने मोटरसाइकिल बीच सड़क पर आडा तिरछा कर रोक लिया और रुपयों से भरा बैग असलहा दिखाते हुए छीन कर फरार हो गये। पीड़ित की सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित के परिजन राम आशीष प्रजापति ने बताया कि बैंक से पैसा निकालकर शाखा पर जाते समय लूट हुई है।

 इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्राहक सेवा संचालक द्वारा चार लाख रूपये लूट की बात कही जा रही है। मामले की जांच पड़ताल और बैंक का डिटेल निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *