भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मण्डल अध्यक्ष बने पिंटू पाल

प्रदेश उपाध्यक्ष सारनाथ सिंह ने किया मनोनीत
चंदौली, जनपद के मझवार स्टेशन स्थित काली मन्दिर परिसर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष सारनाथ सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक मे किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। तत्पश्चात नए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।
बैठक में संगठन की अनुशासन हीनता में लिप्त पाए जाने पर तत्कालीन युवा मण्डल अध्यक्ष कमलेश सिंह को पद से हटाते हुए पिंटू पाल को युवा मण्डल अध्यक्ष वाराणसी, मोहन यादव को युवा मण्डल सलाहकार वाराणसी , धर्मराज चौहान को बरहनी ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया, वहीं बीरेंद्र पाल को चकिया तहसील अध्यक्ष पद से हटाया गया। वहीं मनोनीत सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मिली जिम्मेवारी को निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस दौरान वाराणसी मण्डल संगठन मंत्री दुर्गेश सिंह ने निर्देश दिया कि संगठन को एकजुट होकर ईमानदारी से आगे बढ़ाने की जरुरत है। जिसका उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने समर्थन किया। इस दौरान युवा मण्डल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल, युवा मण्डल सलाहकार वाराणसी मोहन यादव,जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव, युवा जिला अध्यक्ष विजयकांत पासवान, जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश , युवा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, बरहनी ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज चौहान, सकलडीहा तहसील अध्यक्ष धनंजय यादव सहित अन्य किसान मौजूद रहे।