होली पर हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें-डॉ. रविशंकर मौर्य

7498300dbfa8

चंदौली,14 मार्च 2025, सटीक संवाद।होली पर कई बार लोग मस्ती में जबरदस्ती रंग लगा देते हैं. जिससे कई लोगों को एलर्जी हो जाती है. कुछ लोगों को तो एलर्जी की बीमारी होती है, उन्हें होली पर ज़्यादा ध्यान रखने की ज़रूरत होती है. कई बार गुलाल नाक में जाने से अस्थमा के मरीज़ों को भी तकलीफ हो जाती है.

सेवा सदन हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रविशंकर मौर्या ने बताया की होली पर कई बार लोग मस्ती में जबरदस्ती रंग लगा देते हैं. जिससे कई लोगों को एलर्जी हो जाती है. कुछ लोगों को तो एलर्जी की बीमारी होती है, उन्हें होली पर ज़्यादा ध्यान रखने की ज़रूरत होती है. कई बार गुलाल नाक में जाने से अस्थमा के मरीज़ों को भी तकलीफ हो सकती है. इसलिए होली पर हर्बल रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ये शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते.

होली त्योहार से एक दिन पहले सिर के साथ ही पूरे शरीर पर अच्छे से सरसों या नारियल का तेल लगाएं. बालों में तेल लगाने से पोषण बना रहता है और रंगों का दुष्प्रभाव नहीं होता है.
होली पर बच्चों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. बच्चे अक्सर रंग से भरे गुब्बारे फेंकते हैं. जिससे कभी-कभी लोगों को आंखों में या चेहरे पर चोट लग सकती है. इससे फिसलन भी हो जाती है और बाइक सवार लोग दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं. होली पर हल्का खाना खाएं ताकि बाद में भी आपका स्वास्थ्य ठीक रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *