करनाल प्रतियोगिता में चन्दौली पुलिसवाले ने अपना लोहा मनवाया, स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते

57f5ec82bbb8

चन्दौली। चन्दौली। हरियाणा के करनाल (मधुबन) में 23-27 मई 2026 के बीच आयोजित तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता में जनपद चन्दौली के पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक राजकुमार बिन्द ने योगासन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।

उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व कर रहे राजकुमार ने आर्टिस्टिक सिंगल योगासन में स्वर्ण पदक हासिल कर सर्वोत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। जजों ने उनकी लचीली मुद्रा, बेहतरीन संतुलन और प्रस्तुति की विशेष प्रशंसा की। इसके अलावा उन्होंने आर्टिस्टिक पेयर योगासन में रजत और आर्टिस्टिक ग्रुप योगासन में कांस्य पदक भी जीतकर अपनी बहुमुखी योग क्षमता और टीम वर्क का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में देश भर की पुलिस टीमों ने भाग लिया था और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच राजकुमार का प्रदर्शन प्रभावशाली माना गया। इस उपलब्धि ने न केवल चन्दौली जिले बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस बल का मान बढ़ाया है। पुलिस अधीक्षक, चन्दौली, श्री आकाश पटेल ने राजकुमार बिन्द को अनुशासन, समर्पण और प्रेरणादायी प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता नियमित प्रशिक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और आत्मविश्वास का परिणाम है तथा अन्य जवानों के लिए प्रेरणा बनेगी।
पुलिस लाइन के अधिकारी व सहकर्मियों ने विजयी अधिकारी का जोरदार स्वागत किया। स्थानीय समुदाय ने इस उपलब्धि को युवाओं में योग और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला सकारात्मक संदेश बताया। राजकुमार की मेहनत ने दिखाया कि प्रतिबद्ध अभ्यास से राष्ट्रीय मंच पर पहचान के साथ जिले की प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *