चंदौली में बदमाशों का हौसला बुलंद, सर्राफा व्यापारी को मारी गोली, लाखों की लूट

1000063502
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के रास्ते पर गोधना मोड़ स्थित आभूषण दुकान बंद कर मनोहरपुर अपने घर जा रहे आभूषण कारोबारी सुजीत कुमार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया। फायरिंग की सूचना होते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर तत्काल पुलिस के आलाधिकारी पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं घायल सुजीत को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद से लोग में काफी आक्रोशित है।

फोटो : घटनास्थल पर जुटी पुलिस और भीड़ 


मनोहरपुर गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुजीत गोधना मोड पर आभूषण की दुकान चलाते हैं। गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर सुजीत बाइक से अकेले अपने घर मनोहरपुर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के रास्ते पर पहुंचे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली सुजीत के बाएं हाथ मे लग गई। संयोग से इसी बीच सुजीत का पुत्र अरुण भी साइकिल से मौके पर पहुंच गया। जहां बदमाशों और पिता पुत्र में गुत्थम गुत्थी हुई।



जब तक लोग समझते तब तक बदमाश सुजीत के पिट्ठू बैग से लाखों के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। हालांकि ग्रामीणों ने मौके से बदमाशों का एक मोबाइल पुलिस को सौंप दिया है। फायरिंग की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। 



वही क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं के चलते लोगों में दहशत व्याप्त है।



यह घटना चंदौली जिले में अपराध की बढ़ती घटनाओं को दर्शाती है। स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। व्यापारी समुदाय भी इस घटना से सतर्क हो गया है और उन्हें पुलिस द्वारा व्यापार में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। पुलिस अब घटना से जुड़ी CCTV फुटेज और गवाहों के बयान दर्ज कर रही है ताकि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *