पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को एक दिवस में कराए जाने पर प्रतियोगी छात्रों में उत्साह, दिया धन्यवाद
प्रतियोगी छात्रों की मांग पर एक दिन में यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कराए जाने पर प्रतियोगियों ने सरकार के प्रति किया आभार व्यक्त
चंदौली,15 नवंबर 2024। प्रयागराज में छात्र-छात्राओं की मांग का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया. छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शुचिता व विशिष्टता के दृष्टिगत सम्मिलित राज्य- प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को एक ही दिन में आयोजित करने का निर्णय लिया है.
पहले इस परीक्षा को दो दिनों में आयोजित करने की योजना थी, लेकिन आयोग द्वारा सैद्धान्तिक विचार के बाद, इसे पूर्व की भाँति एक ही दिन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल से जनपद के प्रतियोगी छात्रों में उत्साह है
प्रतियोगी छात्रों ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया. वहीं इस निर्णय के लिए प्रतियोगी छात्रों ने सरकार का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया है.