चंदौली पुलिस ने दो बिछड़े दम्पत्तियों में पुनः लौटाई खुशियां

0c755e0b81a2
छोटी मोटी बातों व गलतफहमियों के कारण अलग अलग रह रहा था दो परिवार 

चंदौली। महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र अलीनगर पर बीते दिनों दो परिवारो के बिछड़ने का मामला सामने आया। वादी की  तहरीर पर महिला पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को जरिये नोटिस व मोबाइल द्वारा बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताया गया।दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के पति पत्नी की तरह एक साथ रहने को राजी होकर घर चले गये।


पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र पर बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का सार्थक प्रयास लगातार जारी है। जिसके क्रम में महिला पुलिस द्वारा सोमवार को दो बिछड़े परिवारों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को बुलाकर पारिवारिक मूल्यों को समझाया गया। जिस पर बिना किसी जोर दबाव के दोनों पक्षों ने अपनी आपबती व गलतियों को  स्वीकार किया और नये सिरे से पुनः पति- पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये एक साथ रहने को तैयार हुए।


महिला थाना व परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया कि आज दो दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराया गया है। टूटते हुये रिश्ते को बचाया गया है और पति- पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी घर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *