विकसित भारत बनाने के लिए गांव के अंतिम वंचित पात्र व्यक्ति को किया जा रहा लाभान्वित-बीडीओ

54907a540b82

चंदौली,

सकलडीहा l भारत सरकार की ओर से गांवों को सम्पूर्ण विकसीत करने का पहल शुरू किया गया है। इस क्रम में विकसीत भारत संकल्प यात्रा के तहत 15 नवबंर से 26 जनवरी 2024 तक गांव गांव विकास के साथ योजनाओं को लेकर संकल्प यात्रा निकाला जा रहा है। शुक्रवार को विकास खंड के पंचदेउरा और नारायणपुर गांव में सकल्प रथ यात्रा गांव में पहुंचकर केन्द्र सरकार की योजनाओ से अवगत कराया। इस मौके पर अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो : पंचदेउरा और नारायणपुर में ग्राम चौपाल में प्रमाण पत्र वितरित करते हुए बीडीओ के.के. सिंह 

भारत सरकार द्वारा 2047 तक विकसीत भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजना से वंचित और पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने का लक्ष्य है। इस क्रम में पंचदेउरा और नारायणपुर गांव में संकल्प रथ यात्रा एलीईडी व पंपलेट के माध्यम से केन्द्र सरकार की विभिन्न योजना से अवगत कराते हुए पंजीयन कराया l
बीडीओ के के सिंह नें कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना से गांव के अंतिम वंचित पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है  l ग्राम चौपाल तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा में पंचदेउरा और नारायणपुर मे मुख्य रूप से बी डी ओ के. के सिंह, ए डी ओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, ए डी ओ आई एस बी हवलदार यादव,विधानसभा बिस्तारक नीतीश कुमार,प्रधान पंचदेउरा पुष्पा सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, प्रधान नारायणपुर दिलीप राय,वीरेन्द सिंह, सचिव गणेश अहीर, सचिव शशि कांत, सचिव संजय यादव, प्रधान दिघवट, फेसुड़ा सहित काफ़ी संख्या मे समूह की महिलाये और ग्रामीण जन उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *