चेकिंग में सोलह लाख रुपए के साथ एक पकड़ाया

e92780bf4c27
वाराणसी से पंश्चिम बंगाल रुपयों की खेप लेकर जा रहा था।
रिपोर्ट! संदीप कुमार मुगलसराय

चन्दौली
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक- दो पर एक युवक को सोलह लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा। युवक वाराणसी से पंश्चिम बंगाल रुपयों की खेप लेकर जा रहा था। जीआरपी ने रुपये और आरोपी को वाराणसी से आए आयकर विभाग की टीम के हवाले कर दिया। आगे की कार्रवाई वाराणसी आयकर विभाग की टीम करेगी।

 जीआरपी के क्षेत्राधिकारी वाराणसी कुंअर प्रभात सिंह ने मामले का खुलासा किया। बताया कि जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम शनिवार की सुबह स्टेशन पर संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रही थी। तभी इसी बीच एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। उसे पकड़ कर उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें नोटों के बंडल मिले। नकदी के बारे मे कागजात मांगने पर वह कुछ नहीं दिखा सका। उसे थाने पर लाकर नोटों की गिनती की गई ।

 पांच पांच सौ रुपये के बंडलों में कुल 16 लाख रुपये मिले। पकड़े गए युवक ने अपना नाम हबीबुल शेख निवासी बरगछिया, थाना जगत बल्लभगढ़ हावड़ा पश्चिम बंगाल बताया। बताया कि वह सोने चांदी की कारीगरी का काम करता है।उसी का पैसा लेकर वह बंगाल जा रहा था।

 जांच टीम में जीआरपी के उप निरीक्षक इम्तियाज अहमद,हे का संजय यादव,गौरव राय, आरपीएफ के उनि निशांक,आर के सुब्रमण्यम आदि लोग मौजूद रहे।सीओ ने बताया कि रुपये बरामदगी की सूचना वाराणसी आयकर विभाग को दी गई है। मौके पर पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारियों को नकदी और आरोपी को सौंप दिया गया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *