छात्रा की मौत बनी पहेली, हाथ पर लिखा मोबाइल नंबर बना चर्चा का विषय

78dc771c6cf7
चंदौली,
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के डीलियापर गांव की रहने वाली रानी चौहान पुत्री रणजीत चौहान की बीए के छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत एक पहेली और चर्चाओं की विषय बनी हुई है। क्योंकि उसके हाथ पर लिखे मोबाइल नम्बर को लेकर तरह – तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।



मृतका के पिता रणजीत चौहान ने बताया कि वह क्षेत्र में मजदूरी का कार्य कर रहा था। तभी एक निजी क्लीनिक से फोन आया कि आप की बेटी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। जिसको इसकी सहेली ने यहां भर्ती कराया है। विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना पर आनन-फानन में पिता क्लिनिक पहुँचा तो उसकी हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

 वहीं कानूनी प्रक्रिया कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सवाल यह है कि हाथ पर लिखा मोबाइल नंबर किसका है। और छात्रा ने विषाक्त पदार्थ क्यों खाया लिया है? फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल करने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *