जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता अभियान

265c49723bde
चन्दौली ।मुख्य विकास अधिकारी एसoएनo श्रीवास्तव के निर्देश पर गुरूवार को समस्त ग्राम पंचायतों पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत बैठक एवं जागरूकता रैली के माध्यम से आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में समस्त मतदाताओं से उनके मताधिकार को अनिवार्य रूप से प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया।

इस क्रम में जनपद के समस्त 734 ग्राम पंचायतों में कुल 40370 ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव,क्षेत्र पंचायत सदस्य,पंचायत सहायक,सफाईकर्मी व ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को मतदान के लिए जागरूक किया गया साथ ही संगोष्ठी आयोजित कर मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें