सकलडीहा ब्लॉक मे 58 जोड़े परिणय सूत्र मे बंधे

ब्लाक परिसर में बने भव्य 14 मंडपो में विद्वान पंडितों ने सम्पन्न कराई शादी
सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए विभिन्न गांवों के वर व वधु पक्ष के लोग दोपहर से ही ब्लॉक परिसर में जुटने लगे।कार्यक्रम में दोनों पक्षो के लोग शादी का साक्षी बनने को उत्सुक रहे।सामुहिक विवाह में कुल 14 मंडपों में प्रत्येक अलग अलग मंडप में कुल 58 जोड़ों का शादी कराया गया।
निर्धारित सामूहिक विवाह में 59 जोड़ो में 58 जोड़े शामिल हुए।इसमें 58 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी सम्पन्न हुआ।मौके पर उपस्थित जनसमूह ने नवदम्पतियो को पुष्पवर्षा कर शुभकामनाएं दिया।विवाह के परिणय सूत्र में बंधने का ब्लॉक परिसर साक्षी बना रहा।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब परिवार की लड़कियों की शादी करवाने के लिए सामूहिक विवाह योजना लाई है । इस योजना की जितनी तारीफ किया जाये वह कम है।गरीब परिवार को अपनी बेटियों के हाथ पीले करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।इसके लिए यह योजना मिल का पत्थर साबित करेगा।लड़कियों का कन्यादान व शादी करना पुनीत कार्य है।इसमें सबको बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।समाज से गरीबी को दूर करने के लिए ऐसे आयोजन करने से एक बहुत बड़ी समस्या समाप्त हो जाएगी।