चन्दौली के पौरा गांव में बजबजा रही नालियां

रास्ता का भी खस्ता हाल राहगीर गीरकर हो रहे चोटिल, जिम्मेदार कर रहे अनदेखी
चन्दौली।जहां उत्तर प्रदेश सरकार गावों को सुन्दर और स्वच्छ बनाने, विकसित करने के लिए गलियों,चकरोडो और लिंक मार्गों को बेहतरीन बनाने की पुरजोर कोशिश कर रही है वहीं जनपद के पौरा गांव की गलियां पूरी तरह से बजबजा रही है और इस गांव की रास्ता का भी बुरा हाल है ग्रामीणों ने बताया कि सात साल से इस रास्ते की खस्ता हाल है। जिसपर सैकड़ों राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। जिसकी शिकायत संबंधित विभाग से लेकर जनप्रतिंधियो से अनेकों बार किया गया है फिर भी इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी और रोष व्याप्त है।
बताते चलें कि सूबे के मुखिया ने बकायदा निर्देशित किया है कि संचारी रोग से बचने के लिए गांवो में अभियान चलाकर पूर्ण रूप से साफ सफाई कराकर स्वच्छ रखा जाय, बावजूद पौरा गांव की नालियां आज भी बजबजा रही है और ग्रामीण संक्रमित रोगों का शिकार हो रहे हैं।
इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने बताया कि गावों की साफ सफाई के लिए बकायदा सफाईकर्मियो को तैनात किया गया है। पौरा गांव में साफ सफाई नहीं होने की शिकायत मिली है जिसपर शीघ्र ही अभियान चलाकर सफाई का कार्य कराया जायेगा। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी।
वहीं जर्जर रास्ते के बाबत पीडब्लूडी के जेई सुदामा प्रसाद यादव से पूछताछ हेतु पत्रकार के फोन करने पर जेई ने फोन रिसिव नहीं किया।