Headlines

रेलवे कालोनी से हुई चोरी की घटना का अनावरण

चोरी की मोबाइल, स्मार्ट वाच व 49600 रुपये के साथ एक गिरफ्तार
चंदौली,28 फरवरी। जिले के थाना मुगलसराय स्थित जीआरपी रेलवे कालोनी 
के एक आवास से बीते दिनों अज्ञात चोर द्वारा नब्बे हजार रूपये, स्लैप पर रखे सैमसंग कंपनी कीपैड मोबाइल, स्मार्ट वॉच व बिट्टू बैग की चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया था. वादी की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए चोरी में गए सामान और नगदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जूट गई.

बता दें कि दिनाँक 19.02.2025 को थाना मुगलसराय पर हरिश्चंद्र दुबे पुत्र हरिमोहन दुबे निवासी ग्राम धमसैनी थाना एट जिला जालौन (वर्तमान समय में थाना जीआरपी डीडीयू में तैनात) द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 15.2.2025 को रात्रि समय लगभग 12.00 बजे उनके आवास से अज्ञात चोर द्वारा चारदिवारी कूदकर अंदर का दरवाजा उखाड़कर घर के अंदर रखे ट्रली बैग का लाक काटकर नब्बे हजार रूपये, स्लैप पर रखे सैमसंग कंपनी कीपैड मोबाइल, स्मार्ट वॉच व बिट्टू बैग को चोरी कर लिया गया है. वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुगलसराय पर मु0अ0सं0-89/2025 धारा-331 (4) /305(a)BNS पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी. जिसमें शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के पर GRP बैरक के आगे एक पेड़ के पास सेन्ट्रल कालोनी वाले रोड के पास से साबेज अली पुत्र साबिर अली नि० मूल पता ग्राम वैरा फिरोपुर थाना सियाना जनपद बुलन्दशहर हाल पता ग्राम – रफीक नगर थाना कोतवाली जनपद हापुड़ उम्र 21 वर्ष गिरफ्तार किया गया है. जिसके कब्जे से दिनांक 15.02.2025 को जीआरपी कालोनी से चोरी गये सामान व रुपया 49600 बरामद किया गया. गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है.
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह 10-12 दिन पहले रेलवे कालोनी में रेलवे लाइन के किनारे एक आवास में कूदकर अंदर कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे ट्राली बैग से 90000 हजार रुपये नगद, सेमसँग की कीपैड मोबाइल व एक स्मार्ट वॉच चुराई थी. 90 हजार रुपये में से 49600 रूपये बचे हुए है और शेष खर्च हो गये है. वह हापुड से यहाँ चप्पल बेचने आया था तथा फुटपाथ पर चप्पल बेचता था और उसी एरिया में घूमकर रेकी करता था और मौका मिलते ही वहाँ चोरी का प्रयास करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *