सकलडीहा पी.जी. कॉलेज, चंदौली में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

50c55fb0621c
चंदौली। सकलडीहा पी.जी. कॉलेज, सकलडीहा, चंदौली में सड़क सुरक्षा पर गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें सड़क सुरक्षा के महत्व और नियमों के पालन पर चर्चा किया गया. कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव द्वारा किया गया.

फोटो : सकलडीहा पी जी कॉलेज में सड़क यातायात नियमों का पालन कराने हेतु शपथ दिलाते हुए 


इस अवसर पर छात्रों और उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई. सभी ने यह संकल्प लिया कि वे सड़क पर हमेशा सतर्कता बरतेंगे, यातायात के नियमों का पालन करेंगे, और दूसरों को भी जागरूक करेंगे.
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों पर व्याख्यान देते हुए प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट और गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं. वही प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शराब या नशे की स्थिति में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनता है. 

डॉ राजेश यादव ने कहा कि तेज गति से वाहन चलाना जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है. इसलिए हमेशा निश्चित गति से ही वाहन चलाएं. अजय कुमार यादव ने कहा कि
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें. यह ध्यान भंग करने का सबसे बड़ा कारण होता है.  डॉ यज्ञ नाथ पांडे ने कहा कि पैदल चलने वालों को प्राथमिकता दें और ट्रैफिक लाइट्स का पालन करें. डॉ जितेंद्र ने सभी लोगों का धन्यवाद किया. 
कार्यक्रम में छात्रों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अंत में, प्राचार्य ने सभी को सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाने का आह्वान किया और सड़क पर सुरक्षित रहने का संदेश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *