व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने, जीवन को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा बेहद जरुरी-सुशील सिंह

480a0176362b

ज्ञान, कौशल, सकारात्मक सोच और कुशल व्यवहार शिक्षा से ही संभव है।


चंदौली, सटीक संवाद। शिक्षा एक ऐसी चाभी है जिससे विकास के सभी दरवाजे खोले जा सकते हैं. यहीं नहीं इससे ही समाज और देश का विकास संभव है. शिक्षा ज्ञान, कौशल, सकारात्मक सोच और कुशल व्यवहार विकसित करती है. अर्थात् शिक्षा व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने जीवन को बेहतर बनाने में बहुत ही उपयोगी है. उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुशील कुमार सिंह ने 
अमडा गांव में शांति देवी महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सोमवार को कही.

फोटो: विधायक सुशील सिंह अमडा गांव में शांति देवी महाविद्यालय का लोकार्पण करते हुए 


उन्होंने नरवन में शिक्षा को मजबूत करने पर महाविद्यालय परिवार का सराहना करते हुए कहा कि नरवन खेती किसानी के लिए काफी मशहूर है. बावजूद इस क्षेत्र में युवा शिक्षा को आधार मानकर नए नए आयाम स्थापित कर रहे है. जो युवा को आगे तक ले जाने में काफी कारगर साबित होगा.

सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के बढ़ावा के लिए काम कर रही है. आज बहुत बड़ी खुशी की बात है की क्षेत्र के विद्यार्थियों को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा. अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें. हमारे देश के बच्चों को शिक्षा के साथ -साथ संस्कृति व संस्कार की शिक्षा भी जरुरी है.

इस मौके पर परमानंद सिंह, मृत्युंजय सिंह दीपू, संजय उपाध्याय, अशोक यादव अध्यक्ष बार एसोसिएशन सकलडीहा, उदय नारायण सिंह पूर्व प्रधान, प्रमोद राम पूर्व प्रधान, पवन सिंह जनसेवक, अरुण राय बीडीसी सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *