पीडीए के दम पर सपा फिर सत्ता में लौटेगी- वीरेंद्र सिंह

चंदौली, धानापुर, सटीक संवाद। क्षेत्र के पहाड़पुर में स्वामी शरण अड़गड़ानंद सेवा समिति की ओर से सांसद सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि चंदौली सांसद बीरेंद्र सिंह के द्वारा सर्वप्रथम स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया. इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी.
फ़ोटो : बीरेंद्र सिंह चंदौली सांसद पहाड़पुर गांव में होली मिलन समारोह पर लोगों को संबोधित करते हुए
सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा केवल नोट के बदौलत वोट लेकर सत्ता में बनी हुई है. वह 2024 के लोक सभा के चुनाव के बाद से घबराई हुई है. उन्होंने मा0 कांशीराम के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि सपा पीडीए के बदौलत आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में सत्ता की चाभी अपने हाथों में लेगी और पिछड़ों दलितों और अल्पसंख्यकों को उनकी संख्या के आधार पर हक अधिकार और न्याय दिलाने का काम करेगी.सूबे के मुखिया के अपने आठ साल तक के कार्यकाल विपक्ष के 70 साल के विकास के बराबर बता रहे हैं लेकिन यह कहना चाहूंगा कि जो जनता को सम्मान नही दे सकता वह वोट लेने का अधिकारी नहीं है. जनता इसका जवाब जरूर देगी.
स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने पीडीए के दम पर जिले की चारों सीटों को जिताकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आवाहन किया. सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायन राजभर ने कहा कि लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए अखिलेश यादव के संकल्प को पीडीए के बीच में ले जानें की जरूरत है. पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि सत्ता में बैठे व्यापारी देश को बेच रहे हैं. अब देश को इनसे बचाने के लिए मा0 अखिलेश यादव द्वारा चलाए जा रहे पीडीए अभियान को बल देने का वक्त आ गया है. वहीं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने कहा कि सभी जातियां एक दूसरे की पूरक हैं बिना किसी के किसी का काम चलने वाला नहीं है. इसलिए सभी जातियों को देश को बचाने के लिए एक होकर देश बेचने वाले इन व्यापारियों को सत्ता से बेदखल करना होगा.
सांसद सम्मान एवं होली मिलन समारोह के दौरान सपा पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह, डॉ. विनोद बिंद, बुल्लू यादव, गुल्लू गौतम, राजू यादव, सुरेश यादव, संजय यादव, गुलाब बिंद, अंतू राजभर, केशव राजभर, गिरजा यादव, रामजी राय, मनोज पासवान, जयनाथ यादव, संतराज यादव, दिनेश विश्वकर्मा रहे।