विवेकानंद इण्टर कॉलेज विद्यालय में पूर्व छात्र परिषद का गठन संपन्न

सटीक संवाद ब्यूरो रिपोर्ट डीके सागर
अम्बेडकर नगर, टांडा, 25 अक्टूबर, शुक्रवार। क्षेत्र के विवेकानन्द इण्टर कॉलेज कटरिया विद्युत नगर में पूर्व छात्र परिषद की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता ज्ञानेन्द्र कुमार ने की. इस बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व छात्र परिषद का गठन किया गया.
जिसमें अध्यक्ष पद पर मधुकर पाण्डेय, उपाध्यक्ष शैलेंद्र शाहू, मंत्री उमेश सोनी, उप मंत्री अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, मीडिया प्रभारी बहन शिवानी पाण्डेय व रवि जायसवाल, सत्यमणि दुबे, आदर्श शुक्ला, वीरेन्द्र, सतीश, शुभम पटेल, मृत्युंजय दाता, मलखान यादव, विपान्शु यादव का सदस्य पद पर चयन हुआ. विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ ने सभी पदाधिकारियो को विद्यालय के विकास हेतु समय-समय पर मार्गदर्शन देने का आग्रह किया.
वहीं पूर्व छात्र परिषद प्रमुख महेन्द्र ने समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विद्यालय के प्रति समर्पित भाव रखने तथा शिक्षण व्यवस्था को प्रभावित करने में समय-समय पर सहायता देने का आग्रह किया. अन्त में उपस्थित सभी छात्र परिषद के प्रति आभार ज्ञापन कर इस कार्यक्रम का समापन कराया.