Headlines

विधायक सुशील सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली

होली आपसी समरसता का प्रतीक है- विधायक 

चंदौली, धीना। ब्लॉक बरहनी परिसर में गुरुवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व भाजपा पदाधिकारियो ने कार्यकर्ताओ संग होली खेला. इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. वही त्यौहार को मिलजुल कर मनाने का अपील किया.

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जिस प्रकार होली का त्यौहार रंगो के मिलन व प्रेम का संदेश देता है. हमें आपस में भेदभाव मिटाकर रंगों का त्योहार मनाना चाहिए. होली आपसी समरसता का प्रतीक है. होली के त्यौहार में सभी को आपस में मिलकर जुल कर रहने की जरूरत है. सबको रंगो के हिसाब से समरसता बढ़ाने से होली त्यौहार का प्रेम को बढ़ाने का काम करता है. यह त्यौहार आपसी सद्भाव व प्रेम का माना जाता है. 
भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के प्रति विश्वास रखती है.होली समारोह में गीत संगीत के साथ भोजन की व्यवस्था भी किया गया था. इस मौके पर परमानंद सिंह, श्रवण सिंह ,अक्षय सिंह, इंद्रजीत बिंद ,संतोष सिंह ,बेचू कनौजिया ,बंधु राम, जानकी देवी ,पूनम चौहान, निधि खरवार, विपिन सिंह ,छोटू नागवंशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *