प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंदों को किया जा रहा लाभान्वित-के के सिंह

6df931aac193
विसुंधरी और उकनीबीरम राय में ग्राम चौपाल लगाकर योजनाओं की दी जानकारी

चन्दौली,सकलडीहा, केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देने और ग्रामीणों की बुनियादी दिक्कतों और समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को सकलडीहा विकास खंड के विसुंधरी और उकनीबीरम राय में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, पेंशन और आवास सहित विभिन्न समस्याओं को गिनाया। वहीं अधिकारियों ने स्टाल के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही समस्यआों के समाधान का भरोसा दिया।

फोटो-चौपाल में स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देते हुए ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारीगण 


विकास खण्ड के विसुंधरी और उकनीबीरम राय गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन हुआ। बीडीओ के.के. सिंह ने ग्रामीणो की समस्याओं को सुन निस्तारित किया और शासन की संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सड़क, चकरोड, नाली,आवास, शौचालय के साथ ही आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाकर जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जा रहा है।

इस मौके पर बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, एडीओ हवलदार यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी शशीकांत संजय यादव,दीपक श्रीवास्तव,प्रधान प्यारे लाल, बबीता यादव, अभय यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

#chandauli news #satik samvad 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *