गन्ना चूहते जा रही दलित किशोरी को दबंगों ने निर्ममता से पीटा

धरना प्रदर्शन के बाद मामले का संज्ञान ली पुलिस, मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई में जुटी
लखनऊ , खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के थाना धानापुर क्षेत्र अंतर्गत बिझवल गांव की है जहां गन्ना चूहते जा रही दलित किशोरी को दबंगो ने निर्ममता से पीटाई कर दी. बडी बहन पूछने गई तो उसकी भी पीटा. हालत गंभीर होने पर परिजनों ने स्थानीय थाने पर ले गया जहां पुलिस सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाइ में जुट गई.
धानापुर थाना के महज एक किमी दूरी पर बिझवल गांव है जहां के पांचू राम की 9 वर्षीय किशोरी को शुक्रवार को पड़ोस के ही दबंग कमाल खान, व नेहाल खान पुत्र स्व0 ने पूछा गन्ना कहां से चुराई है. जिसपर किशोरी ने जवाब दिया कि तुमसे क्या मतलब है इसी पर दोनों ने लात, घूसों और चप्पल से निर्ममता पूर्वक पिटाई कर दी. यह बात किशोरी अपनी बडी बहन से बताई तो बड़ी बहन को मारा पीटा.
सूचना मिलने पर परिजन किशोरी को साथ लेकर थाने पर तहरीर देने गए जहां पुलिस द्वारा उनको डांट फटकार कर वापस भेज दिया गया. वही गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों संग अवही धानापुर चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया. जिसपर पुलिस तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जूट गई. इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है.