Headlines

रविदास जी ने मन चंगा तो कठौती में गंगा मंत्र देकर समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया- विधायक सुशील सिंह

चंदौली। जिले के विकास खण्ड धानापुर अंतर्गत बिझवल गांव में संत परंपरा के महान कर्म योगी और समाज के मार्गदर्शक संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास एवं धूम धाम से मनाई गई. इस दौरान वक्ताओं द्वारा संत शिरोमणी रविदास जी के जीवन संघर्षों और उनके उपदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह द्वारा रविदास जी को मत्था टेक पूजा अर्चना कर एवं माल्यार्पण कर की गई.

फोटो: बिझवल गांव में रविदास जी की पूजा अर्चना करते विधायक सुशील सिंह 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि रविदास जी ने सामाजिक परिवर्तन के लिए पाखंडवाद के खिलाफ लड़ा. उन्होंने अपने आध्यात्मिक व सामाजिक संदेशों से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आजीवन प्रयास किया, “मन चंगा तो कठौती में गंगा” मंत्र देकर उन्होंने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया, हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए.

बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी से हमे भाईचारा कायम रखने की सिख मिलती है. संत शिरोमणि रविदास जी ने कर्म को महत्व दिया और कहा की मन चंगा तो कठौती में गंगा है. उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जा सकता है.रविदास जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार कर मानवता, समता, शांति और सद्भावना का संदेश दिया. उनके महान विचार देश को सदैव रास्ता दिखाएंगे. उन्होंने बताया की पूरे विश्व में संत रविदास के अनुयायी है.

वहीं बसपा जिला महासचिव राजन खान ने कहा कि गुरु रविदास जी एक भारतीय संत, कवि, और समाज सुधारक थे. वे भक्ति आंदोलन के दौरान रहे और जाति-पाति के ख़िलाफ़ लड़े. उनके विचारों ने समाज में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने जाति और लिंग के भेदभाव को दूर करने की शिक्षा दी.और व्यक्तिगत आध्यात्मिक आज़ादी की खोज में एकता को बढ़ावा दिया. 
इस दौरान हरेंद्र कुमार,  शिव कुमार, बाबूलाल बिंद, धर्मेंद्र भारती, राजेश यादव, अनील यादव कृष्णा, रामधनी यादव, सुनिल पाण्डेय, मिंटू सिंह, कविराज, राजकुमार, प्रदीप भारती, विमल सिंह दादा, आलोक सिंह टाईगर, रमेश द्विवेदी, अनुराग सिंह, अरविन्द मिश्रा, गोपाल बिंद सहित गांव के सैकड़ो महिलाएं पुरुषों एवं बच्चों ने कार्यक्रम में संबल प्रदान किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल राम, और संचालन अखिलेश कुमार ‘अक्की’ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *