चंदौली में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी पुलिस के हाफ इनकाउंटर में घायल

fb5eeed1482a
रिमांड पर जाते समय अभियुक्तों ने पुलिस की रिवाल्वर छीन उनपर ही फायरिंग करते हुए जंगल में भाग निकले

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली 

चंदौली,नौगढ़। थाना क्षेत्र के जंगल में हुए नाबालिक से गैंगरेप में पकड़े गए दो आरोपी को रिमांड पर ले जाते वक्त रास्ते में गाड़ी खराब हो गई। मौके का फायदा उठाकर आरोपी दारोगा के कमर से असलहा निकाल फायरिंग करते हुए जंगल में भाग निकले। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है। सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उपचार बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया जाएगा। 

बताते चलें कि बीते गुरुवार को सुबह नौ बजे 
गहिला बाबा स्थान के पास मे 03 अभियुक्तो द्वारा एक किशोरी उम्र 17 वर्ष के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना नौगढ पर वादी के तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 77/24 धारा 70(2) बीएनएस व 5G/6 पास्को एक्ट पंजीकृत किया गया था ।


पुलिस की मानें तो उक्त घटना में शामिल अपराधियों की रविवार को गिरफ्तार किया गया। जिन्हे विधिक कार्यवाही कर रिमाण्ड लेने हेतु मा0 न्यायालय के  समक्ष पेश करने हेतु ले जाया जा रहा था कि रास्ते में सरकारी गाडी का टायर दिलबगरा पहाडी जंगल में पंचर हो गया।

 जिसको देखने के लिये पुलिस पार्टी गाडी से उतरे की इनते में अचानक अभियुक्त अभिषेक यादव के द्वारा उ0नि0 अवधेश सिंह की सरकारी पिस्टल कमर से छीन ली और फायरिंग करते हुए जंगल में भागने लगे। जिसपर थानाध्यक्ष नौगढ द्वारा RT सेट से कंट्रोल व थाना को अवगत कराया गया और बार्डर के थानो को घेरा बन्दी के लिए संदेश पास कराया गया।

 जिसपर थानाध्यक्ष नौगढ व थानाध्यक्ष चकिया के द्वारा घेरा बन्दी कर अभियुक्तगण को आत्मसमर्पण के लिये बताया गया तो उक्त अभियुक्त आत्मसमर्पण न कर पुलिस पार्टी पर फायर करने लगे जिसके कारण पुलिस टीम के द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग मे दोनो अभियुक्तो के पैर में गोली लग गयी और गिर कर कराहने लगे।

तत्पश्चात पुलिस अपनी सरकारी पिस्टल बरामद कर अपने थाना के गाडी से पकड़े गये अभियुक्तगण की जीवन रक्षा को देखते हुए प्राथमिक इलाज हेतु सी.एच.सी नौगढ में भर्ती कराया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *