22 नवंबर को राजकीय आईटीआई रेवसा में लगेगा रोजगार मेला

6dfc751bd328
टाटा मोटर्स सहित कई बड़ी कंपनियां देंगी नौकरी का मौका
आईटीआई पास अभ्यर्थी मेले में ले सकते हैं भाग 

चंदौली। जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई रेवसा के संयुक्त तत्वावधान में 22 नवंबर को राजकीय आईटीआई रेवसा में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस मेले में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और अभ्यर्थियों को नौकरी का अवसर प्रदान करेंगी.



जिला रोजगार सहायता अधिकारी गिरीजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मेले में विजन इंडिया प्रा.लि. द्वारा सुब्रोस लि.(नोएडा), स्नाइडर इलेक्ट्रिक आईटी बिजनेस इंडिया प्रा. लि.(बैंगलुरु) और क्वेसकार्प लि. के माध्यम से 
टाटा मोटर्स, फिएट (पुणे), वेस्ट्रान (बैंगलुरु) जैसी कंपनियां प्रतिभागी अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इसके अलावा, एसआईएस सर्विसेज लि. द्वारा सुरक्षा गार्ड पदों के लिए भी चयन किया जाएगा, जिसमें ट्रेनिंग चार्ज लागू होगा.

 रजिस्ट्रेशन जरूरी 

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल [rojgaarsangam.up.gov.in](http://rojgaarsangam.up.gov.in) पर जॉब सीकर कॉलम में अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। शैक्षिक योग्यता और दस्तावेज
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और आईटीआई पास अभ्यर्थी मेले में भाग ले सकते हैं.

सभी प्रतिभागियों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों (मूल व छायाप्रति), आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, 6 पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ सुबह 10 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। यह रोजगार मेला स्थानीय युवाओं को उनके कौशल के अनुसार रोजगार का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *