भाईचारे के साथ मनाएं संत रविदास की जयंती: सीओ रघुराज

dce4109efe25
कानून व्यवस्था को बनाये रखने की अपील, उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

चंदौली, सकलडीहा। कोतवाली में सीओ रघुराज ने संत रविदास जंयती मनाने वाले आयोजकों के साथ मंगलवार को संयुक्त रूप से बैठक कर शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ जयंती मनाने की अपील किया. वहीं चेताया कि जयंती में किसी प्रकार की उपद्रव करने या हंगामा मचाने वाले पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

फोटो: संत रविदास जयंती को लेकर आयोजकों को निर्देशित करते हुए सीओ रघुराज


आगामी 12 फरवरी माघ पूर्णिमा के दिन सकलडीहा सर्किल में सौ से अधिक संत स्थानों पर रविदास जी की मूर्ति अस्थायी और स्थायी रूप से स्थापित होगी. सकलडीहा में 24, बलुआ में 25, धानापुर में 22 और धीना थाना अर्न्तगत कुल 32 मूर्ति की पूजा किया जाता है. इसको लेकर पुलिस महकमा की ओर से आयोजकों के साथ संयुक्त रूप से बैठक करके शांति व्यवस्था बनाये रखने का अपील किया.

इसके साथ ही भाईचारे के साथ झांकी निकालने के लिये निर्देशित किया गया. चेताया कि किसी प्रकार की समस्या होने पर आयोजक मंडल स्वंय जिम्मेदार होंगे. हर हाल में कानून व्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी कमेटी और पुलिस प्रशासन की है. आयोजकों से समस्या आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लिया.

सकलडीहा में शाम के समय निकलने वाली झांकी के दौरान बड़ी वाहनों पर रोक लगाये जाने की मांग किया. इस मौके पर कोतवाल हरिनारायण पटेल, कस्बा प्रभारी देवमणि चौबे, राणा यादव, विजय शंकर चौहान, प्रधान प्रतिनिधि राजेश सेठ, राजनाथ, अविनाश गौतम, संजय सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *