चोरी के आरोप में एक युवक को पुलिस ने पकड़ा, बाल अपचारी को हिरासत में लिया

2b3e41f3f474
चंदौली। जिले की थाना बबुरी पुलिस द्वारा चोरी के अपराध में 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया. जिसके आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे 
के निर्देश पर जनपद में अपऱाध नियंत्रण व अपराधियों की धर- पकड़ हेतु लगातार कार्यवाही जारी है.जिसके क्रम में थाना बबुरी की पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 001/25 धारा 305/331(4) बीएनएस से सम्बन्धित वान्छित अभियुक्त छत्रसाल यादव पुत्र प्यारे यादव उम्र 20 को शनिवार को अपरान्ह 03.35 बजे मुखबिर की सूचना पर एसबीआई बैंक के पास जरखोर से गिरफ्तार किया गया व एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया.
क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राकेश यादव, उ0नि0 संजीत कुमार सिंह, हे0का0 विजय कुमार, हे0का0 योगेश दुबे थाना बबुरी जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *