चंदौली पुलिस ने हत्या के जूर्म में आरोपी को भेजा जेल

6b61bd904428
सम्बंध नहीं बनाने पर किया हत्या, प्रेम प्रसंग में काफी दिनों से चल रहा था अनबन 

चन्दौली, जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र के हृदयपुर जाने वाली सड़क के किनारे D.F.C.C. रेल लाईन निर्माण हेतु बनाये जा रहे पिलर के पास गढ्ढे मे बीते दिनों एक युवती की हत्या कर फेंकी गई शव मिली थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले को दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए वांछित हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


फोटो : थाना मुगलसराय पर पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार अभियुक्त मुराहू यादव 


पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस अपराध नियंत्रण और अपराधियों की नकेल कसने हेतु लगातार कार्यवाही जारी रखा है। जिसके क्रम में 38 वर्षीय युवती सीमा की हत्या के जूर्म में अभियुक्त मुराहू यादव पुत्र स्व0 गंगाराम उम्र 59 वर्ष निवासी हृदयपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली को गुरुवार को प्लाण्ट डिपो स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह के अनुसार हृदयपुर गांव के 59 वर्षीय मुराहु यादव का उसी गांव की 38 वर्षीय सीमा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच कुछ बातों को लेकर दोनो में अनबन हो गया था। जिसका खुन्नश उतारने के लिए अभियुक्त उपरोक्त काफी दिनो से मौके की तलाश में था। दिनांक 28.08.24 को सीमा काम के लिए मुगलसराय गयी थी।

 रास्ते में पहले से घात लगाए बैठा अभियुक्त उपरोक्त ने उसकी हत्या कर शव हृदयपुर जाने वाली सड़क के किनारे D.F.C.C. रेल लाईन निर्माण हेतु बनाये जा रहे पिलर के पास गढ्ढे मे फेंक कर फरार हो गया। जब शाम को सीमा घर नहीं गई तो उसके परिजन खोजबीन करने में जूट गए। सुबह पता चला कि उसकी शव रेल लाईन के गड्ढे में पड़ी है। मृतका के भाई गजाधर यादव पुत्र बाढू राम यादव निवासी ग्राम हृदयपुर थाना मुगलसराय चन्दौली की लिखित तहरीर पर पुलिस मु0अ0स0 364/24 धारा 103(1) बी.एन.एस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचनात्मक में जूट गई। जिसका आज खुलासा किया गया है।

पुलिस से पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि सीमा(मृतका) से उसका अवैध प्रेम प्रसंग था मृतका व अभियुक्त का सम्बन्ध बहुत समय से चला आ रहा था। अभियुक्त द्वारा मृतका का हमेशा मदद करता रहता था किन्तु सीमा द्वारा लगभग 08 महीने से उसके साथ सम्बन्ध रखने के लिए मना कर दिया गया। जिसके कारण अभियुक्त द्वारा उसकी हत्या करने की साजिश रची गयी। दिनांक 28.08.2024 को बहुत बारिश हो रही थी। अभियुक्त द्वारा बनाये साजिश के तहत सीमा रोज की भांति उस दिन भी काम पर अकेला जाते देख उसका पीछा किया तथा उसके पहने साडी से हीं उसका गला दबा कर उसकी हत्या कर रेलवे लाईन के पास गढ्ढे में फेक दिया।

क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष ने बताया कि अभियुक्त उपरोक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *