उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना आर.बी.इंटरनेशनल स्कूल की प्रथम प्राथमिकता-प्रबंधक

cfeb50d754fd
बच्चों मे सकारात्मक सोच बुनियादी शिक्षा और गणना कौशल अर्जित कर भयमुक्त करें-डाइरेक्टर
रिपोर्ट ! श्रीप्रकाश यादव
चन्दौली,
चहनियॉ –बलुआ स्थित आरबी इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल के संस्थापक प्रबंधक बंशनरायण निषाद डायरेक्टर राहुल निषाद,प्रेसिडेंस सैना देवी विद्यालय पहुँच कर बच्चों ,शिक्षकों,कर्मचारियों का जाना हाल तथा विद्यालय के बच्चों की गुणवक्ता युक्त पढ़ाई लिखाई,स्मार्ट क्लास की व्यवस्था,स्वच्छ जल,कम्प्यूटर कक्ष के रख रखाव,साफ सफाई,बिजली व्यवस्था,कैमरा की गुणवक्ता,विद्यालय में लगे पौधों के रख रखाव के लिए विद्यालय प्रशासक सुधीन्द्र कुमार पाण्डेय को दिया उचित परामर्श ताकि बच्चों के गुणवत्ता युक्त शिक्षा में किसी प्रकार की कमी न आ सके ।
    आरबी इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल बलुआ के संस्थापक प्रबंधक बंशनरायण निषाद कई महीनों बाद विद्यालय पहुँचकर विद्यालय का जाना हाल ,उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय ग्रामीण बच्चों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना आरबी इंटरनेशनल स्कूल की प्रथम प्राथमिकता है, हर पहलू पर अभिभावकों को पूर्ण रूप से संतुष्ट करना उनको विश्वास दिलाना की आप के बच्चे का भविष्य आरबी इंटरनेशनल स्कूल पे पूरी तरह सुरक्षित है

फ़ोटो- क्लास में बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी लेते संस्थापक प्रबंधक बंशनरायण निषाद

विद्यालय के डायरेक्टर राहुल निषाद ने कहा कि अध्यापक बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ सही दिशा में नये नये तरीको से शिक्षा देकर उनके प्रतिभा को निखारने की जरूरत है ,ऐसी शिक्षा जो बुनियादी पढ़ाई-लिखाई और गणना कौशल अर्जित करने में उनकी मदद करे चाहे वह कहीं से भी आए हों, बिना भय आनन्द पूर्वक सीखें तथा महत्वपूर्ण महसूस करते हुए पढ़ने की प्रक्रिया में शामिल हों।
  विद्यालय निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से प्रेजिडेंट सैना देवी,प्रशासक सुधीन्द्र कुमार पाण्डेय, पीयूष कुमार,संजय प्रसाद,सियाराम प्रजापति,पुनीत कुमार,प्रदीप यादव,प्रियाली त्रिपाठी,जान्हवी तिवारी,आयुषि मिश्रा, मनीषा गुप्ता,सुशीला गुप्ता,सरोज यादव,सुमन देवी,रामअलम यादव,स्वामीनाथ पाण्डेय,रामबिलास राम ,विनोद यादव,मनीष पाण्डेय,दूधनाथ ,छोटी, निर्मला आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *