आगनबाड़ी केन्द्र पर मौसमी सब्जी के साथ बच्चों को दिया गया गरम ताज़ा खाना

भारत सरकार की ओर से हॉट कुक्ड मील योजना के तहत आगनबाड़ी केन्द्र पर तीन वर्ष से छह वर्ष के बच्चों को ताजा और पका भोजन मेन्यू के अनुसार खिलाने की योजना शुरू किया है। प्रतिदिन प्रति लाभार्थी पर हॉट कुक्ड मील योजना के तहत साढ़े चार रूपया व्यय किया जायेगा। इस योजना के तहत हर बच्चों को 70 ग्राम भोजन देने की कवायद शुरू किया गया।
फोटो: धरहरा ब्लॉक संशाधन केन्द्र पर आगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों को हॉट कुक्ड के तहत गरम पका मौसमी भोजन देते सीडीपीओ व प्रधान अमित सिंह
हॉट कुक्ड फूड निधि के तहत आगनबाड़ी कार्यकत्री और प्रधान के संयुक्त रूप से खाता संचालन किया गया है। योजना के तहत रोटी सोयाबीन की बड़ी और मौसमी सब्जी,चावल सब्जी युक्त दाल, तहरी देने का निर्देश है। धरहरा ब्लॉक संशाधन केन्द्र, टिमिलपुर, सकलडीहा सहित अन्य केन्द्रों पर सीडीपीओ अवधेश सिंह और प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह के नेतृत्व में दर्जनो बच्चों को मौसमी सब्जी के साथ तहरी और अन्य भोजन उपलब्ध कराया गया।