देशभर में खुशियों और भाई चारे का पर्व ईद धूमधाम से मनाया गया

21410914dc0c
भारत में गुरूवार यानि 11अप्रैल को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद उल-फितर एवम् खुशियों और भाईचारे का त्योहार मस्जिदों ईदगाहों में नमाज अदा कर एक दूसरे के गले लगाकर अल्लाह ताला से अमन चैन शांति और खुशहाली की दुआओ के साथ हर्षोल्लास व धुमधाम से मनाया गया । 



रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का पर्व मनाया जाता है. जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के हिस्से को छोड़कर भारत में बुधवार की शाम शव्वाल का चांद नजर आया जिससे यह पुष्टि हो गई कि गुरुवार को ईद मनाई जाएगी.



वहीं जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में एक दिन पहले ही शव्वाल का चांद नजर आ गया था जिस वजह से भारत के इन 2 हिस्सों में बुधवार 10 अप्रैल को ही ईद का त्योहार मनाया गया है.

बता दें कि ईद के दिन सबसे पहले मस्जिदों , ईदगाहों में नमाज अदा की जाती है। नमाज के बाद एक खास दुआ भी होती है जिसमें पूरे विश्व के लिए शांति और अमन की कामना की जाती है. ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोग एक दूसरे के गले लगकर एक दूसरे को ईद के त्योहार की बधाई देते हैं. नमाज के बाद घर जाकर मीठा खाने का रिवाज होता है.

इसी वजह से ईद पर मुस्लिम लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और मीठा खाने के बाद ईद की मुबारकबाद देते हैं. मीठे पकवानों में ईद के दिन सेवइयां और शीर खुरमा या खीर को जरूर बनाया जाता है. इसके अलावा भी दस्तरखान पर तरह-तरह के पकवान सजाए जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *