अवैध खनन में जेसीबी सहित तीन ट्रैक्टर जप्त

चंदौली। उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के थाना बलुआ अंतर्गत लक्ष्मणगण सिंगहा
में चल रहे अवैध खनन की सूचना पर शनिवार को बलुआ पुलिस ने एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर पकड़ कर थाने ले आई. वहीं उक्त जेसीबी और ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिये बड़े बड़े सफेद पोशों का दबाव पहुंचने लगे.
इन दिनों जगह जगह अवैध खनन की खबरें लगातार आ रही है. जिसपर समय समय पर पुलिस प्रशासन का चाबुक भी चल रहा है. किन्तु खनन विभाग की अनदेखी और उदासीनता से खनन माफियाओ के हौसले बुलंद है और आये दिन खनन की खबरें आ रही है.
शनिवार को लक्ष्मनगढ़ सिंगहा में अवैध खनन की सूचना पर सक्रिय बलुआ पुलिस ने अवैध खनन कार्य में लिप्त एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर पकड़ कर थाने लाई.
इस बाबत बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि खनन अधिकारी गुलशन द्वारा सूचना पर पकड़ा गया है. इसकी जांच खनन अधिकारी कर रहे है. जो भी आख्या उनके द्वारा दी जाएगी उसके तहत कार्यवाही किया जायेगा.