पुलिया चौड़ीकरण को लेकर बिफरे किसान

2047d251cdc7
कार्यदायी संस्था के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठे, कहा आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ काम 

चंदौली,सकलडीहा। टिमिलपुर स्थित सकरी पुलिया को चौड़ीकरण को लेकर शनिवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर कार्यदाई संस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए.

फोटो: तहसील मुख्यालय पर विरोध जताते कांग्रेस नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना किसान और महिलायें

किसानों ने कहा कि सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में बीते दिनों किसानों ने पुलिया के समीप धरना दिया. मौके पर पहुंचे अधिकारी ने एक सप्ताह में कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया. बावजूद भी पुलिया चौड़ी करण का कार्य शुरू नहीं हुआ.

कांग्रेस नेता देवेन्द्र सिंह मुन्ना ने कहा कि किसानों का धरना शुरू होते ही अधिकारी तहसील से नदारत हो गये. नाला का उंचाई और चौड़ाई बढ़ाये नहीं जाने से टिमिलपुरा, तेंदुई, ताजपुर, बथावर, दरियापुर, इब्राहिमपुर, रेवसा, घरचित, सरेहुआ कला व सरेहुआ खुर्द सहित दर्जनों ग्राम सभाओं की जल निकासी नहीं होने पर की किसानों की फसल बर्बाद हो रही है. 

जिसको लेकर आज तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं समस्या का निस्तारण और गरीबों को कंबल वितरण कराने की मांग किया.इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि कार्यदायी संस्था को बताया गया है. शीध्र समस्या का समाधान किया जायेगा. 

इस दौरान किसान नेता रामअवतार सिंह ,मनोज यादव, गोपाल सिंह, रंकज सिंह, फेकू यादव, रामविलास मौर्या, राधेश्याम शुक्ला, विभूति नारायण तिवारी, राधेश्याम शुक्ल सहित तमाम महिलायें और पुरुष मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *