दस हजार का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

2339544ea145
चंदौली,
धीना l स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की देर शाम चन्दौली के कटरिया देशी शराब की दुकान के समीप से 10 हजार के इनामिया दो गैंगेस्टर को गिरप्तार कर लिया। वहीं दोनों अपराधियों को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया ।दोनों इनामिया गैंगेस्टर का पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी।



धीना थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ड़ा0 अनिल कुमार ने मातहतों,अपराधियों व इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है l जिसके क्रम में इनामिया गैंगेस्टर सुजीत कुमार भारती पुत्र रामसुरत भारती निवासी वार्ड नम्बर 2 शास्त्रीनगर केशवपुर चन्दौली, जितेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय शंकर राम निवासी धनौर पोस्ट जमुनीपुर चन्दौली को कटरिया देशी शराब के पास से गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रमेश यादव,उ0नि0 मनेश शंकर द्विवेदी, हे0 का0 लल्लन यादव,म0 का0 आरती सरोज,का0 विपिन यादव,अमन पासवान,राहुल चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *