जाति जनगणना के अनुसार हिस्सेदारी व भागीदारी मिले-डा पल्लवी

5f41c74a2103
मजदूर दलित शोषित समाज नहीं चेतेगा तो लंगोट भी उतर जाएगा।

रिपोर्ट ! संदीप कुमार

चंदौली,
डीडीयू नगर। क्षेत्र के भोगवार स्थित डॉ अम्बेडकर पार्क में अपना दल कमेरावादी पार्टी का गुरुवार को संपर्क संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने कहा की भारत की जाति जनगणना की मांग करते हुए हर जाति को आबादी के अनुसार हिस्सेदारी व भागीदारी मिले। आज देश की राजनीति में किसान मजदूर दलित शोषण अल्पसंख्यक समाज को उठाने व न्याय दिलाने के लिए अपना दल संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा l



देश की राजनीति में धर्म हावी है आज संविधान की बात नहीं किया जाता है नौकरी, महिला सुरक्षा, शिक्षा की मांग करने वाला समाज आज डरा और सहमा हुआ है।जब समाज डरा हो तब समझ लेना चाहिए कि बदलाव का समय आ गया है। कहां की देश में राशन की राजनीति बंद होनी चाहिए।मजदूर दलित शोषित समाज अब नहीं चेतेगा तब आने वाले समय में उनका लंगोट भी उतर जाएगा।



इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगा राम यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी एल पटेल, प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, रामलाल पटेल, अजय पटेल, गोपाल बहादुर उर्फ मुन्ना नेपाली, सन्तोष गुप्ता,सलमा किन्नर, सीमा पटेल, सुदामा देवी, लोहा सिंह पटेल, सन्तोष पटेल, आदि लोग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुपूरन पटेल व संचालन रमेश सिंह पटेल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *