चंदौली पुलिस ने 1248 वाहनों का चालान कर 15.83 लाख का लगाया जुर्माना

बिना हेलमेट, नो पार्किंग, तीन सवारी व जातिसूचक नम्बर प्लेटवाले वाहनों पर कार्रवाई
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार जारी है चेकिंग अभियान
चन्दौली– जनपदीय पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमो का उलंघन करने वाले 1248 वाहनों का चालान कर 15 लाख 83 हजार 600 रूपये का जुर्माना लगाया गया वहीं यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया.
पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी, मोहित गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग अभियान जारी है जिसके क्रम में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात सुरेन्द्र यादव मय यातायात टीम व जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा यातायात माह नवंबर के अवसर पर जनपद में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन, पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 1248 वाहनों का चालान करते हुए 15 लाख 83 हजार 600 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया. इसी प्रकार प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया.
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात ,रघुराज के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव व सभी यातायात अधिकारी व कर्मचारीगण के द्वारा बढ़ती हुयी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने अवयस्क को वाहन न चलाने देने सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें ।