जनौली को हराकर बी एंड बी स्कूल ने बनाया दबदबा

जनौली ने 12 ओवरों में 50 रन ही बना सका,बी & बी स्कूल 2 विकेट नुकसान पर 10 ओवरों में मैच जीत लिया
चंदौली, कमालपुर। मंशा हॉस्पिटल कमालपुर के सौजन्य से क्षत्रिय स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित सद्भावना कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमालपुर के परिसर में दूसरे दिन जारी रहा. प्रतियोगिता का आयोजक डॉ.संतोष यादव मंशा हॉस्पिटल कमालपुर की ओर से किया जा रहा हैं.
इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ संतोष ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खेल हमें स्वस्थ रखने, दिमाग़ कि क्षमता कों विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता हैं. मैच का दूसरा दिन बी & बी स्कूल बनाम जनौली के बीच खेला गया.
जनौली पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 50 रन ही बना सका जबकि बी & बी स्कूल 2 विकेट नुकसान पर 10 ओवरों में मैच जीत लिया. मैन ऑफ़ द मैच अज्जू सर रहे. प्रतियोगिता को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों का काफी भीड़ जुटी रही. खिलाड़ियों के प्रत्येक रन पर दर्शक ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन करते रहे.
इस मौके पर अचल सिंह, लालू बाबा, धर्मेंद्र गिरी, मोनू सिंह, हर्षित सिंह, बिट्टू सिंह मेजर, अमन सिंह, मोहित सिंह, सन्नी सिंह, श्याम सरोज दुबे आदि लोग उपस्थित रहें।