सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक सुधारों में अहम भूमिका निभाई-एड. उर्मिला वर्मा

प्रथम महिला विद्यालय की स्थापना कर बेटियों को आगे बढ़ाया- जेपी रावत
चंदौली। धानापुर क्षेत्र के अहिकौरा मे सम्राट अशोक क्लब के तत्वाधान मे देश कि प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमे वक्ताओं ने सावित्री बाई फुले के संघर्षो को याद किया गया.
मुख्य अतिथि एडवोकेट उर्मिला वर्मा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक सुधारों में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने बाल विवाह, सती प्रथा और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाई थी और विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन दिया और पीड़ित महिलाओं के लिए शरणगृह स्थापित किए थे महिलाओ के लिए शिक्षा कि द्वार खोलने का काम कि थी
वहीं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक जे पी रावत ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज के वंचित वर्गों के महिलाओ के लिए देश मे पहला महिला विद्यालय की स्थापना की और साथ ही शिक्षा के लिये बेटियों को आगे बढ़ाया.
इसके अतिरिक्त उन्होंने माता-पिता को जागरूक किया और मुस्लिम समाज की फ़ातिमा शेख और उस्मान शेख ने विद्यालय के लिए स्थान प्रदान किया. फ़ातिमा शेख को भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका माना जाता है.
सावित्रीबाई फुले को समाज का काफी विरोध सहना पड़ा था लोग उन पर कीचड़ और पत्थर फेंकते थे, लेकिन उन्होंने हर बाधा को सहन किया और देश कि प्रथम महिला शिक्षिका बनी थी और सामाजिक सुधारों में अहम भूमिका निभाई.
उन्होंने बाल विवाह, सती प्रथा और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाई। विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन दिया और पीड़ित महिलाओं के लिए शरणगृह स्थापित किए. अस्पृश्यता के विरोध में अपने घर का कुआँ सभी के लिए खोला और समानता का संदेश देने के साथ ही बाल विवाह और सती प्रथा का विरोध, विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा दिया, महिला अधिकार और संगठन
विधवाओं का सिर मुंडवाने की प्रथा का विरोध किया था. जिनका जयंती मनाकर बेटियों को आगे बढ़ाने कि आवश्यकता है.
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रवण कुशवाहा, संतोष मौर्य, ओमप्रकाश गोड़, उदय मौर्य, गुलजार मौर्य, मनीष मौर्य, कैलाश मौर्य, राहुल मौर्य, विजय मौर्य, विकास मौर्य, चंदन मौर्य, रणविजय सिंह, सोनू शर्मा, बृजमोहन मौर्य, डॉ नरेंद्र मौर्य, इंदु मेहता, लौंगा देवी, ओमप्रकाश लक्ष्मी देवी,दीपा यादव,जानकी,बादामी प्रजापति,सरोज पासवान, प्रेमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें