शहीद धीरज के नाम पर बनेगा सड़क व स्मृति गेट: विधायक

1df45e1ed989
धीरज राय गार्ड्स रेजीमेंट में तैनात थे। बीते रविवार को नागपुर में सड़क हादसे में उनका निधन हो गया 

चन्दौली,
कमालपुर।सैयदराजा विधायक सुशील सिंह शनिवार को इकबालपुर के शहीद जवान धीरज राय के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया।वही शहीद के सम्मान में गांव में शहीद धीरज मार्ग, शहीद स्मृति गेट व तालाब का सुंदरीकरण करवाने का आश्वासन दिया। परिवार के साथ संवेदना व्यक्त किया।


फोटो : इकबालपुर में शहीद धीरज राय के परिजन से मिलकर संवेदना व्यक्त करते सुशील सिंह विधायक सैयदराजा 


 इकबालपुर गांव निवासी धीरज राय गार्ड्स रेजीमेंट में तैनात थे। बीते रविवार को वह नागपुर में अपने सैनिक साथियों के साथ अपने यूनिट जा रहे थे कि रास्ते में सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। मंगलवार को उनका शव एंबुलेंस के जरिए उनके गांव भेजा गया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जो कुछ हुआ वह दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है।

शहीद के सम्माने लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।गांव के तालाब में घरों का पानी जा रहा है।इसके लिए जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाकर घरों का पानी दूसरे जगह भेजने का काम किया जाएगा।इसके बाद गांव के तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा।ताकि आने वाले समय में धीरज राय के नाम को मजबूती से याद किया जा सके।धीरज राय का निधन होना काफी दुखद है।

इस मौके पर धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह,मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, दुर्गविजय सिंह, धीरज सिंह, सिंटू बाबा, विमल सिंह दादा सहित अन्य लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *