दो बाइक के आमने सामने से भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत

3d45dba9cdcd

दो चचेरे भाई थे, एक ननिहाल से जा रहा था घर 


चंदौली, सटीक संवाद। खबर यूपी के जनपद चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के वर्दीसाड़ा से है जहां मंगलवार की देर शाम दो बाइक के आमने सामने से भिड़ंत हो जानें पर तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों मे दो युवक अमरा गांव के एकही परिवार के चचेरे भाई हैं और एक पौरा का रहने वाला है. 

फोटो : मृतक प्रदीप राय की फाइल फोटो 

अमरा गाँव निवासी अभिषेक राय 18 वर्ष और प्रदीप राय 28 वर्ष दोनों चचेरे भाई हैं जो गेहूं पिसवाकर जमुरना से अपने घर अमरा जा रहें थे कि रास्ते में वर्दीसाड़ा गाँव के पास अमरा ननिहाल से पौरा अपने गांव जा रहे नीरज कुमार 20 वर्ष की आमने सामने टक्कर हो गई. 

फोटो: मृतक अभिषेक राय की फाइल फोटो 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे. राहगीरों ने आनन फानन में घायलों को धानापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. 

फोटो: धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच करते चिकित्सक और जुटी भीड़ 

सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मामला सकलडीहा थाना क्षेत्र का होने कि वजह से सकलडीहा पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई मे जूट गई. हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *