चंदौली : डीएलएड परीक्षा के दूसरे दिन 90 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

93d52cee349d
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डायट विभाग लगातार करता रहा औचक निरिक्षण

चंदौली,
सकलडीहा l परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में डीएलएड (बीटीसी) परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को तृतीय प्रश्न पत्र के अन्तर्गत विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान कुल 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर लगातार डायट प्रशासन की ओर से औचक निरीक्षण किया गया।


फोटो : सकलडीहा इंटर कॉलेज में डायट टीम द्वारा डीएलएड (बीटीसी) परीक्षा का औचक निरीक्षण हुए


दूसरे दिन डीएलएड की परीक्षा सकलडीहा इंटर कॉलेज सकलडीहा में पंजीकृत 48 प्रशिक्षुओं में 08 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे । जबकि महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चन्दौली में 378 पंजीकृत प्रशिक्षुओं में 20 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। वहीं चतुर्थ प्रश्न पत्र गणित में सकलडीहा इंटर कॉलेज में कुल पंजीकृत 198 प्रशिक्षुओं में 16 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे । जबकि महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली में कुल पंजीकृत 482 प्रशिक्षुओं में 23 प्रशिक्षु अनुपस्थित पाए गए। वहीं पंचम प्रश्न पत्र सामाजिक अध्ययन में सकलडीहा इंटर कॉलेज में कुल पंजीकृत 39 प्रशिक्षुओं में 08 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे । जबकि महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली में कुल पंजीकृत 375 प्रशिक्षुओं में 21 प्रशिक्षु अनुपस्थित पाए गए।

 परीक्षा की सुचिता एवं नकल विहीन कराने हेतु परीक्षा केंद्रों पर डायट स्तर से एक-एक पर्यवेक्षक क्रमशः प्रवक्ता हरिवंश यादव एवं अजहर सईद लगाये गये थे। ट्रेज़री से पेपर निकासी हेतु प्रवक्ता डॉ रामानंद कुमार एवं बिजेंद्र भारती को तैनात किया गया है। परीक्षा के दौरान डायट प्राचार्य डॉ० माया सिंह के निर्देश पर डॉ जितेन्द्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, क़मर अयुब द्वारा सकलडीहा इंटर कॉलेज सकलडीहा का निरीक्षण किया गया ।

इस दौरान कक्ष निरीक्षक की कार्यप्रणाली, प्रवेश पत्र का निरीक्षण, कक्ष में बैठने एवं प्रकाश की व्यवस्था का अवलोकन व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। द्वितीय दिवसीय सभी पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *