स्वस्थ और दीर्घायु जीवन आयुर्वेद चिकित्सा से ही संभव-हँसू राय

c130503315b2
अंग्रेजी चिकित्सा हमारे देश में आकस्मिक चिकित्सा बनकर आयी किन्तु वह सम्पूर्ण चिकित्सा बनकर स्थापित हो गयी l

चन्दौली,
सकलडीहा, तहसील के पास स्थित आयुष जन चिकित्सालय पर सामाजिक संस्था हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन ट्रस्ट के संस्थापक पूर्व मेजर हंसू राय नें किया।

फोटो नंबर: निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन करते संस्थापक हंसू राय


उन्होंने कहा कि वैदिक भारतीय आयुर्वेद ही समस्त रोगों की मूल चिकित्सा है। इसके बावजूद लोग अंग्रेजी चिकित्सा की ओर अग्रसर हैं। बताया की अंग्रेजी चिकित्सा हमारे देश में आकस्मिक चिकित्सा के नाम पर विगत दो सौ वर्ष पहले आई लेकिन वह सम्पूर्ण चिकित्सा बन कर स्थापित हो गई है। लेकिन अब हम सभी को अपने वैदिक भारतीय चिकित्सा की ओर लौटना होगा तभी हम लोग अपने पूर्वजों के तरह स्वस्थ और दीर्घायु जीवन जी पाएंगे।
बताया कि आज हम लोगों को सम्पूर्ण पोषण देने वाला गाय का शुद्ध देशी घी घरों से गायब हो गया है। तब से हम कई बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं। चिकित्सा शिविर में अपनी सेवा दे रही आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सक डा.चांदनी गुप्ता ने कहा कि मौसम के अनरूप खान पान को सही रखकर कई रोगों से बचाव किया जा सकता है।
हर व्यक्ति को प्रकृतिक के हिसाब से रहना चाहिए। निश्चय वह बीमारियों से बच सकता है।चिकित्सा कैंप में करीब 70 मरीजों ने अपना पंजीयन कराकर ईलाज करा कर निःशुल्क आयुर्वेदिक दवा लिया।
 इस दौरान वैद्य मीरा गुप्ता, अधीश कुमार, शमशेर शर्मा, सुभाष राय सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *