Headlines

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में प्रवेश उत्सव,और छात्र सम्मान आयोजन

फूल पत्ती, रंगोली और गुब्बारों से सजाया गया विद्यालय, बच्चों को चंदन रोली लगाकर किया गया स्वागत,भोजन में दिया गया हलवा 


चंदौली, सटीक संवाद। शैक्षणिक वर्ष 2025 के प्रथम दिन स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार, सकलडीहा में प्रवेश उत्सव ,और छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. 

फोटो : पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में बच्चों को चंदन रोली लगाते अध्यापक 

इस दौरान विद्यालय को फूल पत्ती, रंगोली, गुब्बारा आदि से सजाया गया और विद्यालय आने वाले बच्चों को चंदन रोली लगाकर स्वागत किया गया तथा भोजन में हलवा आदि का भी वितरण किया गया.

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने बच्चों को माला पहनाकर और चॉकलेट वितरित कर स्वागत किया. ज्योति भारद्वाज ने बच्चियों को चंदन टीका लगाया. धर्मराज प्रसाद ,सतीश कुमार ,सुरेश कुमार, मृत्युंजय ने पुष्प वर्षा कर 

सभी बच्चों का स्वागत किया और अपील किया की ज्यादा से ज्यादा बच्चे विद्यालय में आएं और आसपास के बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *